[हिंदी] रचनात्मकतायुक्त कोना | कल्याणकारी माह ----- रचनात्मक कोने में प्रवेश करें, एक ऐसा स्टूडियो जो कल्पना एवं नवनिर्माण का जश्न मनाता है। यह जगह आपको डिब्बे के बाहर सोचने, नए विचारों को ढूंढने, और रचनात्मकता पर अपने विचारों को शेयर करने हेतु प्रोत्साहित करता है। यह कल्याण में किस तरह सहायता करता है? अपनी कल्पना से कुछ नया बनाना रोमांचक है और यह स्वयं को व्यक्त करने के लिए एक तरीका देता है। यह एक चित्र बनाने की तरह है, जिसमें आपके पसंद के रंग व आकार हैं! विचारों को तलाश रहे हैं? - आपके लिए रचनात्मकता क्या है? हमें उसके बारे में बताने के लिए एक प्रोजेक्ट बनाएँ। - स्क्रैच आपको रचनात्मकता का भाव कैसे देता है? हमें बताने हेतु एक प्रोजेक्ट शेयर करें। - क्या आपने कुछ बनाया है, स्क्रैच पर या कहीं और, जो आपको बहुत रचनात्मक लगता है? हमें उसके बारे में बताने हेतु एक प्रोजेक्ट बनाएँ या अपने प्रोजेक्ट विवरण में एक टिप्पणी जोड़ें और बताएँ कि वह रचनात्मकता से आपके लिए किस तरह जुड़ा है? - दूसरों को कुछ ऐसा बताने के लिए अपनी एक रचनात्मकता पर टुटोरिअल बनाएँ? - क्या कभी आपको कोई रचनात्मक या नवनिर्माण का तरीका मिला है जिससे दूसरे व्यक्तियों को लाभ हो! हमें दिखाएँ! - क्या आपने कभी किसी दूसरे स्क्रैचर का प्रोजेक्ट रीमिक्स किया है? आपने मूल प्रोजेक्ट को किस तरह बदला? क्या आपने कोई सुविधा जोड़ी या कोई दूसरे स्प्राइट का इस्तेमाल किया? हमें उसके बारे में बताएँ! याद रखिए, यह केवल सुझाव हैं! आप स्वयं के विचारों का भी प्रोजेक्ट बना सकते हैं या जो प्रोजेक्ट पहले ही स्टूडियो में हैं, उनसे प्रेरणा ले सकते हैं! आपकी रचनात्मकता लोगों को रचनात्मकता युक्त कोने में प्रेरणा देंगे! आप क्या बनाएँगे? =^..^= - - - - यह स्टूडियो स्क्रैच के कल्याणकारी माह के अंतर्गत बनाया गया है। अधिक जानने हेतु: https://scratch.mit.edu/discuss/topic/763605/