[हिंदी] मरुस्थल में खोज | स्क्रैच कैंप 2024 ----- 'प्रकृति के चमत्कारों' के द्वितीय सप्ताह, मरुस्थल की खोज में आपका स्वागत है! इस सप्ताह में, हमारा साहस हमें हरे-भरे वर्षावनों से सूखे तथा धूप से तपते हुए मरुस्थलों में लेकर जा रहा है। इस संसार के सबसे सूखे क्षेत्रों की गुप्त जानकारी एवं उन आश्चर्यजनक पौधे व जानवारों के बारे में जानने जो स्वयं को जीवित रहने हेतु अनुकूलित करते हैं, उनके बारे में जानने हेतु तैयार हो जाएँ। क्या आपने कभी सोचा है कि नागफनी (अर्थात् कैक्टस) कैसे जल अपने अन्दर रखता है, जानवर कैसे शीतल रहते हैं? या मरुस्थल में रहा कैसे जाया जाता है? मरुस्थल की दुनिया और उसको अपना घर कहने वाले जीवों का पता लगाने का अब आपका मौका है. इस सप्ताह में, हम आपको प्रोजेक्ट बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं जो मरुस्थलीय पारितंत्र की सुन्दरता और लचीलेपन के बारे में बताती है। प्रारम्भ करने हेतु विचार खोज रहें हैं? - एक मरुस्थल के परिदृश्य को एनिमेट करें, जिसमें बालू टिब्बा, मरूद्यान और चट्टानें हो - एक मरुस्थलीय सर्वाइवल का खेल बनाएँ जिसमें, आपको जल, भोजन तथा आश्रय मिले - एक टुटोरिअल बनाएँ ताकि दूसरे मरुस्थलीय पशुओं और जीवों के बारे में जान सकें - सहारा, गोबी या अटाकामा जैसे प्रसिद्ध मरुस्थलों का एक मानचित्र, गाइड या टूर बनाएँ - एक ऐसा प्रोजेक्ट बनाएँ जो मरुस्थल की दिन से रात्रि तक के परिवर्तन के बारे में बताए - एक इंटरैक्टिव कलाकृति करें जो मरुस्थलों के पेड़-पौधों के अनुकूलन के बारे में बताए याद रखें, यह केवल सुझाव हैं। आप स्वयं के विचार लेकर या जो प्रोजेक्ट पहले ही स्टूडियो में हैं, उनसे प्रेरणा ले सकते हैं। मरुस्थल अनुपजाऊ लग सकते हैं, परन्तु वे जीवन और कथाओं से भरे हैं, जो कि बताए जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं! आप स्क्रैच कैंप हेतु इस सप्ताह क्या बनाएँगे? =^..^=
हिंदी अनुवाद Hindi Translation