[हिंदी] तेरा अधिग्रहण - स्क्रैच सप्ताह २०२५ ----- सोचे, करें,बनाएँ तेरा! एक ऐसी दुनिया की कल्पना करें जहाँ स्क्रैच बिल्ली, तेरा के साथ अपनी जगह बदल ले, और स्क्रैच का नया चेहरा बन जाए। तेरा के हमारे शुभंकर के रूप में हम किस तरह के बदलाव देख सकते हैं? क्या तेरा नियम बदलेगी, नए ट्रेंड लॉन्च करेगी, या मुखपृष्ठ पर एक विशाल डांस पार्टी आयोजित करेगी? अब आपके पास हमारे सबसे अभिव्यंजक और ऊर्जावान दोस्तों में से एक के नेतृत्व में एक उथल-पुथल भरे स्क्रैच ब्रह्मांड का पता लगाने का मौका है! शुरू करने के लिए विचारों की तलाश कर रहे हैं? - स्क्रैच और समुदाय के "तेरा के संस्करण" के लिए एक ट्रेलर एनिमेट करें। - एक गेम डिज़ाइन करें जहाँ तेरा को स्क्रैच के नए शुभंकर की "भूमिका अर्जित करने" के लिए चुनौतियों को पूरा करना होगा! - तेरा के दृष्टिकोण से एक दिन की कहानी बनाएँ। - शो के स्टार के रूप में तेरा की इंटरैक्टिव कलाकृति बनाएँ। - स्क्रैच के लिए उसके मूर्खतापूर्ण, गंभीर या आश्चर्यजनक विचारों के साथ "तेरा के नियम" गाइडबुक बनाएँ। - तेरा-स्टाइल ट्विस्ट के साथ स्क्रैच लोगो, पात्रों या संपादक औजार की फिर से कल्पना करें। - तेरा के नेतृत्व में एक शहर, द्वीप, देश या ग्रह डिज़ाइन करें! इसे क्या कहा जाता है? भाषा क्या है? क्या तेरा से प्रेरित कोई झंडा है? हमें एक प्रोजेक्ट में इसके बारे में सब कुछ बताएँ! याद रखें, यह तेरा की दुनिया है और हम बस इसमें रह रहे हैं :P हमेशा की तरह, ये केवल सुझाव हैं और आप अपने खुद के विचारों के साथ आ सकते हैं या स्टूडियो में पहले से मौजूद प्रोजेक्ट से प्रेरणा ले सकते हैं। आप क्या बनाएंगे? =^..^=