[हिंदी] क्या आपने कभी बिना बादलों वाली रात में आसमान में चमकते हुए सितारे देखे हैं ? क्या आपके मन में कोई खास इच्छा है? टिमटिमाते, चमकीले और बोल्ड, तारे उम्मीद और खुशी से भरे होते हैं! चाहे आप चमकते तारों से भरा आसमान दिखाने वाला कोई प्रोजेक्ट बनाएं, या नए साल का कोई संकल्प लें जिसे आप टूटते तारे के साथ भेज दें, आपकी कल्पना का स्वागत है, यह तारों की तरह चमके! एसडीएस में आपका स्वागत है, इसे अपना घर ही समझें! आरंभ करने के लिए विचार खोज रहे हैं? - एक ऐसे इंसान की कहानी पर एक प्रोजेक्ट बनाएं जो तारे से कोई इच्छा मांगता है, और वह इच्छा सच हो जाती है - चाहे अच्छे के लिए हो या बुरे के लिए। - एक ऐसा प्रोजेक्ट बनाएं जिसमें आपकी अभी की कम से कम एक इच्छा लिखी हो। शायद हर साल आप तुलना करने के लिए नई इच्छा सूची बना सकते हैं! - टूटते तारे के साथ आसमान की तस्वीर बनाएं! इसे किसी भी गेम के पृष्ठभूमि के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। - एक ऐसा गेम बनाएं जिसमें तारे इकट्ठा करने हों, या एक ऐसा गेम बनाएं जिसमें किसी भी संख्या के पॉइंट्स वाले तारे बनाने हों! - रात के आसमान में एक या ज़्यादा तारों के संग्रह दिखाएं, और उन्हें लेबल करें! - भविष्य के लिए आपकी अलग-अलग उम्मीदों या आशाओ का एक संग्रह बनाएं। - एक ऐसा गेम बनाएं जिसमें प्लेयर को गुज़रते हुए टूटते तारे को ढूंढना हो। - रात के आसमान और उसके सभी तारों का एक एनिमेशन या पैरेलैक्स बनाएं। याद रखें, ये सिर्फ़ सुझाव हैं! स्टूडियो में पहले से मौजूद किसी प्रोजेक्ट से प्रेरणा लेने या अपने खुद के विचार के साथ आ सकते हैं ! __________ अगर आप अपने प्रोजेक्ट को इस स्टूडियो में जोड़ना चहाते है ,तो लिंक के साथ एक टिप्पणी नियुक्ति करे। आप अपने प्रोजेक्ट का लिंक प्रोजेक्ट के नोट्स और क्रेडिट्स सेक्शन के नीचे पाएँगे। कृपा करके इस डिज़ाइन स्टूडियो के शुरू होने से एक महीना पहले का एक प्रोजेक्ट को जमा करे। (इस स्टूडियो की शुरुआत जनवरी ५ ,२०२६ को हुई ,तो दिसंबर ५ ,२०२५ के बाद के प्रोजेक्ट जोड़े जा सकते है।) अगर आपके पास इस तिथि के बाद या शीघ्र से मिलने वाली बनाया हुआ प्रोजेक्ट नहीं है , तो आप स्वतंत्र महसूस करके एक नया प्रोजेक्ट बनाए और उसे यहाँ जमा करे। हर प्रोजेक्ट को कम्युनिटी के नियमो का पालन करना होगा और वही प्रोजेक्ट सब तरह के लोगो के लिए ठीक होना चाहिए । _________ एसडीएस(स्क्रैच डिज़ाइन स्टूडियो ) एक विषय वाला स्टूडियो है जहाँ स्क्रॉचर्स अपने प्रोजेक्ट जमा कर सकते है जो उस विषय से मिल रही है और वो सब उपयुक्त लिखे आवश्यकताएँ से मिल रही है। इस स्टूडियो का निर्माण और प्रबंधन युवा नेतृत्व प्रयोगशाला के सदस्यों द्वारा किया गया है। अगर आप मदद करने में रुचि रखते हैं, तो ऐसा करने के कई तरीके हैं! प्रतिक्रिया देना या प्रोजेक्ट जमा करने की समीक्षा करना, टिप्पणी में सवालों के जवाब देना, मिलनसार और स्वागतयोग्य होना, या खुद एक प्रोजेक्ट बनाकर स्टूडियो में भाग लेना, ये सभी बेहद मददगार और सराहनीय हैं! जैसे-जैसे स्टूडियो व्यस्त होगा, हम स्टूडियो में क्यूरेटर जोड़ सकते हैं और अगर हम ऐसा करते हैं, तो हम स्टूडियो में ऐसे सक्रिय, दयालु और मददगार स्क्रैचर्स की तलाश करेंगे जो सचमुच मदद करने में रुचि रखते हों ^.^ _______ क्या आप के पास भविष्य के एसडीएस का उपाय है ? नीचे लिंक किए गए स्टूडियो में जाए,स्टूडियो का विवरण पढ़े और अपने उपाय को प्रोजेक्ट के रूप में यहाँ जमा करे - ________ क्या आपके दिमाग में एसडीएस के ऊपर कोई सवाल है ? इस स्क्रैच विकी अनुच्छेद को पढ़िए - https://en.scratch-wiki.info/wiki/SDS ______ इस स्टूडियो को देखिए और एसडीएस,नए एसडीएस क्यूरेटर और बहुत सारी चीज़ो के बारे में अद्यतन पाए - ____ एसडीएस स्टूडियो को युवा नेतृत्व प्रयोगशाला के उपदेशक कार्यक्रम के सदस्यों के सहयोग से डिज़ाइन किया गया है। इस स्टूडियो के डिज़ाइन का नेतृत्व , , , , , , , , ने किया। थंबनेल , के द्वारा विवरण , के द्वारा