[हिंदी] क्या आपने कभी एक जगत को एक पिक्सेल के माध्यम से चमकते हुए स्क्रीन पर जीवित होते देखा है? क्या आपके मन में रचनात्मकता की एक चमक जगी थी? पिक्सेलेटेड, जीवंत और आकर्षण से भरे छोटे रंगीन ब्लॉक मिलकर बड़े विचार और अनंत संभावनाएँ पैदा करते हैं। चाहे आप एक रेट्रो-प्रेरित गेम वर्ल्ड डिज़ाइन करना चुनें, एक पिक्सेल पात्र को एक रोमांचक यात्रा पर एनिमेट करें, या किसी सपने को डिजिटल आकाश में उड़ान भरते देखें, आपकी कल्पना को बनाने, खेलने और खोजने की पूर्ण स्वतंत्रता है। स्वागत है पिक्सेलेटेड में, जहां हर पिक्सेल मायने रखता है और रचनात्मकता एक ब्लॉक के द्वारा चमकती है। आरंभ करने के लिए विचार खोज रहे हैं? - एक प्रोजेक्ट बनाएं जिसमें एक पिक्सेल चरित्र रेट्रो-स्टाइल दुनिया की खोज करता है और चुनौतियों को पार करता है। - पिक्सेल कला का उपयोग करके अपनी पसंदीदा चीजों को दिखाने वाला प्रोजेक्ट बनाएं। - डिजिटल आकाश या रेट्रो गेम की दुनिया की पिक्सेलेटेड पृष्ठभूमि बनाएं। - एक ऐसा गेम बनाएं जिसमें अंकों के लिए पिक्सेल आइटम (सिक्के, रत्न, ब्लॉक्स) इकट्ठा करना शामिल हो। - विभिन्न पिक्सेल पात्रों या वस्तुओं को दिखाएं और यह बताएं कि प्रत्येक क्या करता है। - विभिन्न स्थानों या स्तरों को दिखाने वाले पिक्सेल दृश्यों का संग्रह बनाएं। - एक ऐसा गेम बनाएं जिसमें खिलाड़ी को चलते समय छिपे पिक्सेल वस्तु खोजने हों। - पिक्सेल-स्टाइल पृष्ठभूमि का उपयोग करके एनीमेशन या स्क्रॉलिंग/पैरालैक्स सीन बनाएं। याद रखें, ये सिर्फ़ सुझाव हैं! स्टूडियो में पहले से मौजूद किसी प्रोजेक्ट से प्रेरणा लेने या अपने खुद के विचार के साथ आ सकते हैं ! __________ अगर आप अपने प्रोजेक्ट को इस स्टूडियो में जोड़ना चहाते है ,तो लिंक के साथ एक टिप्पणी नियुक्ति करे। आप अपने प्रोजेक्ट का लिंक प्रोजेक्ट के नोट्स और क्रेडिट्स सेक्शन के नीचे पाएँगे। कृपा करके इस डिज़ाइन स्टूडियो के शुरू होने से एक महीना पहले का एक प्रोजेक्ट को जमा करे। (इस स्टूडियो की शुरुआत जनवरी २६ ,२०२६ को हुई ,तो दिसंबर २६ ,२०२५ के बाद के प्रोजेक्ट जोड़े जा सकते है।) अगर आपके पास इस तिथि के बाद या शीघ्र से मिलने वाली बनाया हुआ प्रोजेक्ट नहीं है , तो आप स्वतंत्र महसूस करके एक नया प्रोजेक्ट बनाए और उसे यहाँ जमा करे। हर प्रोजेक्ट को कम्युनिटी के नियमो का पालन करना होगा और वही प्रोजेक्ट सब तरह के लोगो के लिए ठीक होना चाहिए । _________ एसडीएस(स्क्रैच डिज़ाइन स्टूडियो ) एक विषय वाला स्टूडियो है जहाँ स्क्रॉचर्स अपने प्रोजेक्ट जमा कर सकते है जो उस विषय से मिल रही है और वो सब उपयुक्त लिखे आवश्यकताएँ से मिल रही है। इस स्टूडियो का निर्माण और प्रबंधन युवा नेतृत्व प्रयोगशाला के सदस्यों द्वारा किया गया है। अगर आप मदद करने में रुचि रखते हैं, तो ऐसा करने के कई तरीके हैं! प्रतिक्रिया देना या प्रोजेक्ट जमा करने की समीक्षा करना, टिप्पणी में सवालों के जवाब देना, मिलनसार और स्वागतयोग्य होना, या खुद एक प्रोजेक्ट बनाकर स्टूडियो में भाग लेना, ये सभी बेहद मददगार और सराहनीय हैं! जैसे-जैसे स्टूडियो व्यस्त होगा, हम स्टूडियो में क्यूरेटर जोड़ सकते हैं और अगर हम ऐसा करते हैं, तो हम स्टूडियो में ऐसे सक्रिय, दयालु और मददगार स्क्रैचर्स की तलाश करेंगे जो सचमुच मदद करने में रुचि रखते हों ^.^ _______ क्या आप के पास भविष्य के एसडीएस का उपाय है ? नीचे लिंक किए गए स्टूडियो में जाए,स्टूडियो का विवरण पढ़े और अपने उपाय को प्रोजेक्ट के रूप में यहाँ जमा करे - ________ क्या आपके दिमाग में एसडीएस के ऊपर कोई सवाल है ? इस स्क्रैच विकी अनुच्छेद को पढ़िए - https://en.scratch-wiki.info/wiki/SDS ______ इस स्टूडियो को देखिए और एसडीएस,नए एसडीएस क्यूरेटर और बहुत सारी चीज़ो के बारे में अद्यतन पाए - ____ एसडीएस स्टूडियो को युवा नेतृत्व प्रयोगशाला के उपदेशक कार्यक्रम के सदस्यों के सहयोग से डिज़ाइन किया गया है। इस स्टूडियो के डिज़ाइन का नेतृत्व ने किया। थंबनेल के द्वारा विवरण के द्वारा