[हिंदी] क्या आप खुद को एक दिमाग घुमा देने वाली समस्या में फंसा हुआ पाए हैं? जिग्सॉ का आखिरी टुकड़ा नहीं मिल पा रहा है? क्या ये सवाल पहले ही आपको उलझा चुके हैं? खैर, आप भाग्यशाली हैं, क्योंकि अब समय है इन सवालों और भी बहुत कुछ हल करने का! इस एसडीएस में, हम दुनिया के कई पहेलियों का पता लगाने और उन्हें सुलझाने के लिए यहाँ हैं। दिमागी खेलों और जिग्सॉ पहेली से लेकर डिकोडर और रहस्य सुलझाने तक, अब समय है सोचने वाली टोपी पहनने और इन पेचीदा पहेलियों को हल करने का! शुरू करने के लिए कुछ विचार चाहिए? -अपनी खुद की जिग्सॉ पहेलियाँ बनाने के लिए स्प्राइट लाइब्रेरी का इस्तेमाल करें या ड्रॉ करें। -दूसरे स्क्रैचर्स को हल करने के लिए एक कोडेड संदेश बनाएँ । -एक गेम प्रोग्राम करें जिसमें उपयोगकर्ता को सुरागों के इस्तेमाल से रहस्य हल करना हो। -अपने पसंदीदा पहेलियों के बारे में एक एनिमेशन या कला का टुकड़ा बनाएँ । -एक पात्र को पहेली हल करने की कोशिश करते हुए एनिमेट करें। -दूसरों को जटिल परिस्थितियों में समस्या हल करने में मदद करने के लिए एक ट्यूटोरियल बनाएँ । याद रखें, ये सिर्फ़ सुझाव हैं! स्टूडियो में पहले से मौजूद किसी प्रोजेक्ट से प्रेरणा लेने या अपने खुद के विचार के साथ आ सकते हैं ! __________ अगर आप अपने प्रोजेक्ट को इस स्टूडियो में जोड़ना चहाते है ,तो लिंक के साथ एक टिप्पणी नियुक्ति करे। आप अपने प्रोजेक्ट का लिंक प्रोजेक्ट के नोट्स और क्रेडिट्स सेक्शन के नीचे पाएँगे। कृपा करके इस डिज़ाइन स्टूडियो के शुरू होने से एक महीना पहले का एक प्रोजेक्ट को जमा करे। (इस स्टूडियो की शुरुआत फरवरी २३,२०२६ को हुई ,तो जनवरी २३,२०२६ के बाद के प्रोजेक्ट जोड़े जा सकते है।) अगर आपके पास इस तिथि के बाद या शीघ्र से मिलने वाली बनाया हुआ प्रोजेक्ट नहीं है , तो आप स्वतंत्र महसूस करके एक नया प्रोजेक्ट बनाए और उसे यहाँ जमा करे। हर प्रोजेक्ट को कम्युनिटी के नियमो का पालन करना होगा और वही प्रोजेक्ट सब तरह के लोगो के लिए ठीक होना चाहिए । _________ एसडीएस(स्क्रैच डिज़ाइन स्टूडियो ) एक विषय वाला स्टूडियो है जहाँ स्क्रॉचर्स अपने प्रोजेक्ट जमा कर सकते है जो उस विषय से मिल रही है और वो सब उपयुक्त लिखे आवश्यकताएँ से मिल रही है। इस स्टूडियो का निर्माण और प्रबंधन युवा नेतृत्व प्रयोगशाला के सदस्यों द्वारा किया गया है। अगर आप मदद करने में रुचि रखते हैं, तो ऐसा करने के कई तरीके हैं! प्रतिक्रिया देना या प्रोजेक्ट जमा करने की समीक्षा करना, टिप्पणी में सवालों के जवाब देना, मिलनसार और स्वागतयोग्य होना, या खुद एक प्रोजेक्ट बनाकर स्टूडियो में भाग लेना, ये सभी बेहद मददगार और सराहनीय हैं! जैसे-जैसे स्टूडियो व्यस्त होगा, हम स्टूडियो में क्यूरेटर जोड़ सकते हैं और अगर हम ऐसा करते हैं, तो हम स्टूडियो में ऐसे सक्रिय, दयालु और मददगार स्क्रैचर्स की तलाश करेंगे जो सचमुच मदद करने में रुचि रखते हों ^.^ _______ क्या आप के पास भविष्य के एसडीएस का उपाय है ? नीचे लिंक किए गए स्टूडियो में जाए,स्टूडियो का विवरण पढ़े और अपने उपाय को प्रोजेक्ट के रूप में यहाँ जमा करे - ________ क्या आपके दिमाग में एसडीएस के ऊपर कोई सवाल है ? इस स्क्रैच विकी अनुच्छेद को पढ़िए - https://en.scratch-wiki.info/wiki/SDS ______ इस स्टूडियो को देखिए और एसडीएस,नए एसडीएस क्यूरेटर और बहुत सारी चीज़ो के बारे में अद्यतन पाए - ____ एसडीएस स्टूडियो को युवा नेतृत्व प्रयोगशाला के उपदेशक कार्यक्रम के सदस्यों के सहयोग से डिज़ाइन किया गया है। थंबनेल के द्वारा विवरण के द्वारा