[हिंदी] प्रिय स्क्रैच... ----- हम दुनिया भर के स्क्रैचर्स से यह जानना चाहते हैं कि उन्हें स्क्रैच के साथ कल्पना करने, कुछ बनाने, उसे शेयर करने और रीमिक्स करने के लिए क्या प्रेरित करता है! आप स्क्रैच के साथ क्या बनाते हैं? आपके लिए स्क्रैच कम्युनिटी का क्या मतलब है? स्क्रैच के भविष्य के लिए आपके पास क्या विचार हैं? चाहे आप यहाँ सालों से हों या अभी-अभी अपनी स्क्रैच यात्रा शुरू कर रहे हों, हम आपसे सुनना चाहते हैं! अपनी आवाज़ रिकॉर्ड करें, कोई एनिमेशन शेयर करें, अपने विचार लिखें, कोई आर्टवर्क बनाएँ, या कुछ और भी जो आप सोच सकें। शुरू करने में मदद चाहिए? यहाँ कुछ सवाल दिए गए हैं जिन पर हम आपके विचार जानना चाहेंगे: - आप स्क्रैच के साथ क्या बनाते हैं? - आपको किस तरह के प्रोजेक्ट बनाना सबसे ज़्यादा पसंद है? - स्क्रैच ने आपको क्या सीखने में मदद की है? - आपके लिए स्क्रैच कम्युनिटी का क्या मतलब है? - स्क्रैच पर आपकी कुछ पसंदीदा यादें क्या हैं? - स्क्रैच आपके विचारों, रुचियों या जुनून को व्यक्त करने में कैसे मदद करता है? - अगर आप स्क्रैच में एक नया फ़ीचर जोड़ सकते, तो वह क्या होता? - अगर आप स्क्रैच के CEO होते, तो आप क्या करते? - आप भविष्य में स्क्रैच को कैसा देखना चाहते हैं? याद रखें, ये सिर्फ़ सुझाव हैं! आप अपने खुद के विचार भी ला सकते हैं, या स्टूडियो में पहले से मौजूद प्रोजेक्ट्स से प्रेरणा ले सकते हैं! आप क्या बनाएँगे? =^..^=