स्क्रैचटोबर 2021 में आपका स्वागत है! आज का विषय: पतझड़ यहां समस्त विषयों की सूची देखें: https://scratch.mit.edu/projects/575717365/ स्क्रैचटोबर 2021, इंकटॉबर से प्रेरित, अक्टूबर में दो सप्ताह के दौरान परियोजनाओं में प्रेरणा के रूप में उपयोग करने के लिए यादृच्छिक विषयों (शब्दों, विचारों, विषयों) की एक सूची प्रदान करेगा। इन संकेतों से आप कलाकृति, खेल, एनिमेशन, कहानियां, अनुशिक्षण, या जो कुछ भी आप कल्पना कर सकते हैं, बना सकते हैं! उदाहरण के लिए, यदि विषय "फल" है तो आप यह कर सकते हैं: - एक ऐसी परियोजना बनाएं जो दूसरों को अपना फल खुद उगाने की अनुमति दे - एक ऐसा गेम बनाएं जहां आपको विभिन्न प्रकार के फल एकत्र करने हों - "फल" शब्द सुनते ही आपके दिमाग में क्या आता है? इसे बनाये और इसे परस्पर संवादात्मक भी बनाये ! - एक विशेष प्रकार के फलों के साथ पकाने का तरीका पर एक अनुशिक्षण बनाएं - इस विषय के आसपास स्टूडियो में एक परियोजना रीमिक्स करें और अपने विचार जोड़ें! ये केवल कुछ उदाहरण हैं लेकिन आप जो भी कल्पना कर सकते हैं उसे बना सकते हैं! विषयो की सूची यहां पाई जा सकती है: https://scratch.mit.edu/projects/575717365/ हर दिन हम एक विषय पर प्रकाश डालेंगे लेकिन आप समय से पहले विषयों की सूची देख सकते हैं, यदि आप किसी परियोजना पर जल्दी शुरुआत करना चाहते हैं। आप एक बार, दो बार, या जितनी बार चाहें उतनी बार भाग ले सकते हैं! स्क्रैचर्स क्या बना रहे हैं, यह देखने के लिए हर दिन वापस आएं ^.^ परियोजनाओं को स्टूडियो में जोड़े जाने के लिए स्क्रैचटोबर (1 अक्टूबर, 2021) की शुरुआत के बाद बनाया जाना चाहिए। विषय जो हम पहले ही कर चुके हैं और अभी भी स्टूडियो में स्वीकार कर रहे हैं: - फल - ड्रैगन - तैरता - कैंडी - भूत - पतझड़
Thanks to @Scratchcat for the original Background